Loading Now

updates

घर के आगे रखी बोलेरो कैंपर गाड़ी को ले गए चोर

Thieves took the Bolero camper car kept in front of the house

बीकानेर, (समाचारसेवा)। घर के आगे रखी बोलेरो कैंपर गाड़ी को ले गए चोर, व्‍यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में हल्‍दीराम प्‍याऊ के पार सोमवार-मंगलवार की आधीरात को एक घर के आगे रखी बोलेरो कैंपर गाड़ी चोर ले गए।

इस गाड़ी को ढूंढने के लिये अब सीओ सदर पवन कुमार भदोरियों ने कुछ टीमें गठित की हैं। गाड़ी सीकर की ओर ले जाई गई है, इस एंगल से भी वाहन चोरों की तलाश की जा रही है।

नागौर में नावां सिटी मूल के हाल बीकानेर के तिलक नगर में किरायेदार के रूप में निवास करने वाले 42 साल के महेन्‍द्र सिंह पुत्र मांगीलाल ने मंगलवार सुबह दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि उसने अपना बोलेरो कैंपर वाहन सोमवार की रात 9 बजे हल्‍दीराम प्‍याऊ के पास बीकाश्री पानी केन वाली गली में किराये के अपने मकान के सामने खड़ा किया था।

रात को 9 बजे से तड़के तीन बजे के बीच उसकी गाड़ी कोई चुरा कर ले गया। परिवादी महेन्‍द्र सिंह ने बताया कि वह मैसर्स बजरंग बली कोन्‍ट्रेक्‍ट कंपनी में सुपरवाइजर है। कंपनी ने उसको बोलेरो कैंपर वाहन साइड पर विजिट करने के लिये दे रखा है।

थानाधिकारी ने बताया कि अज्ञात वाहन चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की है। मामले की जांच हैड कांस्‍टेबल विजय सिंह को सौंपी गई है।

Share this content:

You May Have Missed