Samachar Seva

Mission Patrkarita

लिवइन रिलेशनशिप में रह रही युवती की हत्‍या का आरोप

Alleged murder of a girl living in a live-in relationship

बीकानेर, (समाचार सेवा)। लिवइन रिलेशनशिप में रह रही युवती की हत्‍या का आरोप,पांचू थाना पुलिस ने गांव में रह लिवइन रिलेशनशिप में रह रही 25 वर्षीय प्रेरणा पारीक की जलाकर हत्‍या करने के आरोप में पांचू निवासी बलराम पारीक उर्फ लक्‍की पुत्र मालाराम, नोखा निवासी मालाराम तथा नोखा निवासी बलराम के भाई व पांचू निवासी बलराम की नानी पत्‍नी सोहनलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

म्रतका के पिता नापासर में शिव पाठशाला के पीछे के निवासी 53 वर्षीय गिरिराज पारीक पुत्र गोविन्‍दराम ने गुरुवार 26 अगस्‍त की शाम को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसकी पुत्री प्रेरणा को जलाकर मार दिया है।

उसकी हत्‍या कर दी है। थानाधिकारी विकास बिश्‍नोई ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।