×

स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. कल्ला ने किया प्रतिभाओं का सम्‍मान

Dr. Kalla honored talents on Independence Day

बीकानेर, (समाचार सेवा)। स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. कल्ला ने किया प्रतिभाओं का सम्‍मान, स्वतंत्रता दिवस पर रविवार को डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में हुए मुख्‍य समारोह में मुख्य अतिथि ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह में डॉ. कल्ला ने कहा कि पूरे देश के साथ बीकानेर के परिवारों की तीन-तीन पीढ़ियां भी देश की आजादी के लिए जेल गई।

Dr.-Kalla-honored-talents-on-Independence-Day-1-300x168 स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. कल्ला ने किया प्रतिभाओं का सम्‍मान
Dr. Kalla honored talents on Independence Day-1

समारोह में कोविड-19 के दौरान सराहनीय कार्य करने के लिए दिव्या चौधरी, रणजीत बिजारणिया, कुलदीप सिंह, नेमसिंह, नवनीत सिंह, डॉ. परमेन्द्र सिरोही, डॉ. सुरेन्द्र वर्मा, डॉ. अंजलि गुप्ता, डॉ. संजय कोचर, आचार्य, डॉ. सोनाली धवन, डॉ. शंकर लाल जाखड़, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. एम दाउदी, सुभाष मुटनेजा, हरगोविन्द मित्तल, बृजेन्द्र सिंह, नीलिमा देवी बिस्सा,

बसन्ती मेघवाल, राजबाला, मधुसूदन व्यास, अमित देवड़ा, रत्ना छंगाणी, आलौकिक फाउंडेशन ट्रस्ट, श्री कृष्ण सेवा संस्था, अशोक कुमार शर्मा, प्रेम कुमार, सुरेन्द्र सिंह, वरूण प्रताप सिंह भदौरिया, कपिल कुमार जैदिया, किशन व्यास, रूपचन्द को सम्मानित किया गया।

इनके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले हेमन्त कुमार मोदी, हितेश शर्मा, डॉ. रंजन माथुर, चन्द्रवीर सिंह बीका, सुरेश शर्मा, राजीव पुरोहित, पृथ्वीराज लेघा, मदन गोपाल राजपुरोहित, भैरूरत्न किराड़ू, मुकेश कुमार भाटी, नरपत सिंह, मोईन तस्लीम कोहरी, राजेश कुमार किराड़ू, योगेश कुमार सोनी, गणेश कलवाणी, हरिनारायण सिंह,

राजकुमार चौधरी, तमन्ना मीर, मेघा हर्ष, रतनलाल गुप्ता, भंवरलाल उर्फ भंवर,  ज्योति प्रकाश रंगा, मार्कण्डेय रंगा, मुकेश व्यास, जयकिशन, बिशनाराम सियाग, संजू को सम्मानित किया गया।मार्च पास्ट की सर्वश्रेष्ठ टुकड़ी का पुरस्कार महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय की एनसीसी बटालियन को दिया गया।

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा, कलेक्टर नमित मेहता, पुलिस महानिरीक्षक प्रफ्फुल कुमार, बीएसएफ डीआईजी पुष्पेंद्रसिंह राठौड़, एसपी प्रीति चन्द्रा, एडीएम सिटी अरुण प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त सम्भागीय आयुक्त ए. एच. गौरी, मदन मेघवाल, यशपाल गहलोत,

महेंद्र कल्ला, बिशनाराम सियाग, सुमित कोचर, राहुल जादूसंगत, डी के कल्ला, कर्नल विनोद कुमार शर्मा, सीओ स्कॉउट जसवंत सिंह राजपुरोहित उपस्थित रहेl संचालन मंदाकिनी जोशी, संजय पुरोहित, ज्योतिप्रकाश रंगा, रविंद्र हर्ष, ने किया।

आयुध प्रदर्शनी का किया अवलोकन

ऊर्जा मंत्री डॉ कल्ला ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सीमा सुरक्षा बल द्वारा डॉ करणी सिंह स्टेडियम परिसर में लगाई गई आयुध प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Share this content:

You May Have Missed

error: Content is protected by SITInovations!!