Loading Now

updates

गिरिराजसर के मुकेश की हत्‍या के दोनों आरोपी गिरफ्तार

Both the accused of murder of Mukesh of Girirajsar arrested

बीकानेर, (समाचार सेवा)। गिरिराजसर के मुकेश की हत्‍या के दोनों आरोपी गिरफ्तार,  बज्‍जू थाना पुलिस ने गिरिराजसर निवासी मुकेश ब्राहमण की हत्‍या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

मुख्‍य आरोपी गडियाला निवासी 25 वर्षीय जाल‍म सिंह पुत्र विशाल सिंह को कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजने तथा एक अन्‍य आरोपी गिरिराजसर निवासी पप्‍पू राम नाई पुत्र किशनाराम को न्‍यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।

Both-the-accused-of-murder-of-Mukesh-of-Girirajsar-arrested--300x180 गिरिराजसर के मुकेश की हत्‍या के दोनों आरोपी गिरफ्तार
Both the accused of murder of Mukesh of Girirajsar arrested–

पुलिस ने मुख्‍य आरोपी जालम सिंह को बीकानेर शहर से तथा उसके सहयोगी पप्‍पू नाई को गुजरात के गोधरा शहर में दबोचा। आरोपियों ने गत माह 12 मई को गिरिराजसर निवासी मुकेश को बोलेरो गाडी से कुचलकर उसकी हत्‍या का प्रयास किया था।

घायल मुकेश की एक माह बाद 13 जून को पीबीएम अस्‍पताल में मौत हो गई। बीकानेर के विप्र समाज ने इस हत्‍याकांड को लेकर व्‍यापक प्रदर्शन किया था।

Share this content:

You May Have Missed