Samachar Seva

Mission Patrkarita

आचार्य धरणीधर महादेव मंदिर का पाटोत्सव संपन्न

Patotsav of Acharya Dharnidhar Mahadev Temple

बीकानेर, (samacharseva.in)।  आचार्य धरणीधर महादेव मंदिर का पाटोत्सव संपन्न, दो दिन से चले आ रहे आचार्य श्री धर्णीधर मंदिर के स्थापना दिवस का समापन रविवार शाम को पाटो उत्सव के साथ संपन्न हुआ। दो दिन से मंदिर में भक्तों द्वारा महादेव का श्रृंगार तथा थम्ब की पूजा की गयी।

रविवार श्याम को पाटो उत्सव के साथ इसका समापन हुआ। मुख्य अतिथि हरीश चंद्र माथुर,   लोक प्रशिक्षण संस्थान के अतिरिक्त निदेशक शिशिर चतुर्वेदी व पूर्व उप महापौर अशोक आचार्य उपस्थित रहे।आचार्य श्री धरणीधर ट्रस्ट के सचिव जितेंद्र आचार्य ने बताया की कार्यक्रम मे तबला वादक मनोज भादानी, असीम आचार्य, अभय आचार्य, हर्ष वर्धन व शुभम आचार्य ने भजन प्रस्तुत किए।समाज सेवी राम किशन आचार्य, जयकिशन आचार्य व सन्ना महाराज ने हवन व महारती की।