बीकानेर, (samacharseva.in)। महिला को बहला फुसलाकर ले गए, रेप किया, महिला को बहला फुसलाकर ले गए, रेप किया, बीछवाल थाना पुलिस ने एक महिला को बहला फुसला कर अपने साथ ले जाने व उससे दुष्कर्म करने के आरोप में एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पीडिता ने शनिवार को दर्ज कराये इस मामले में पुलिस को बताया कि आरोपी गणपतराम उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया तथा उससे दुष्कर्म किया। पीडिता के अनुसार आरोपी का सहयोग करने वालों में हरजीराम, पप्पूराम, सोहनराम व राजूदेवी शामिल रही।
थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 366 व 376-2-एन के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू की जा चुकी है।


