बीकानेर, (samacharseva.in)। हिन्दू त्योहारों को मनाने में अब कोई भी बाधा नहीं होगी बर्दाश्त : जेठानंद व्यास, हिन्दू त्योहारों को मनाने में अब कोई भी बाधा नहीं होगी बर्दाश्त : जेठानंद, हिन्दु जागरण मंच के प्रान्त संयोजक जेठानन्द व्यास ने कहा कि देश में हिन्दुओं के त्योहार मनाने को जानबूझकर षड्यंत्रपूर्वक रोका जा रहा है।

अब यह बर्दाश्त नहीं होगा। व्यास गुरुवार को पटाखों पर रोक लगाने के अध्यादेश के खिलाफ आयोजित जनता मार्च को कलेक्ट्रेट परिसर में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से हिन्दु समाज के त्यौहारों पर कुछ तथाकथित लोगों द्वारा त्यौहारों मनाने से रोकने का षडयन्त्र चल रहा है।
इसमें होली पर पानी की बर्बादी का कह कर तिलक होली का आवाहन किया जाता है। छोटे-छोटे बच्चों से स्कूलों में शपथ दिला कर उनकी भावनाओं से खिलवाड़ किया जाता है। आखातीज पर पक्षियों के घायल होने के पतंगबाजी पर रोकने का प्रयास किया जाता है। अब वायु एवं ध्वनि प्रदूषण के नाम पर दीपावली पर पटाखों के चलाने पर समयावधि निर्धारित की गई थी और अब इस वर्ष दीपावली पर पटाखे चलाने एंव विक्रय करने पर पूर्णत: रोक लगा दी गई है।



