बीकानेर, (samacharseva.in)। क्राईम रिपोर्टर उषा जोशी के पिता जीडी हर्ष का निधन, बीकानेर की पत्रकार व दैनिक नवज्योति की क्राईम रिपोर्टर श्रीमती उषा जोशी के पिता श्री गणेशदास हर्ष (जीडी हर्ष) का शनिवार सुबह बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में देहांत हो गया।

76 वर्षीय स्व. हर्ष पिछले दिनों से बीमार चल रहे थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनका इलाज पीबीएम अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी वार्ड में चल रहा था। शनिवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनका अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर बाद कोविड गाइडलाइन्स के अनुसार बीकानेर के भटोलाई श्मशान घाट में किया गया। तीये की बैठक सोमवार 19 अक्टूबर को नत्थूसर गेट पर आयोजित होगी।
स्व.हर्ष अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड गए हैं। श्रीनाथ हर्ष व सुनील हर्ष उनके दो पुत्र और आशा व्यास व उषा जोशी, दो पुत्रियों हैं।
Crime reporter Usha Joshi’s father dies
Bikaner, (samacharseva.in). Ganeshdas Harsh, father of Bikaner journalist and daily Navjyoti crime reporter Smt Usha Joshi, died at PBM Hospital in Bikaner on Saturday morning.



