Samachar Seva

Mission Patrkarita

अस्‍पताल के आगे तेज आवाज में गाने बजाते पकडा

Caught playing loud songs in front of hospital

बीकानेर, (samacharseva.in)। अस्‍पताल के आगे तेज आवाज में गाने बजाते पकडा, व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस ने आईटीआई सर्किल स्थित वर्धमान अस्‍पताल के पास तेज आवाज में पिफल्‍मी गाने बजाते एक ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एएसआई ओमप्रकाश सीगड ने बताया कि गंगाशहर में नायकों के मोहल्‍ले का निवासी आरोपी ऑटोचालक 29 वर्षीय ललित ढोली पुत्र हुलास राणा रविवार की शाम को अस्‍पताल के आगे अपनी ऑटो आरजे-07 पीए-7195 में तेज आवाज में टेप बजा रहा था। इससे अस्‍पताल के मरीजों को असुविधा हुई। थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच सब इन्‍सपेक्‍टर आनंद मिश्रा को सौंपी गई है।