बीकानेर, (samacharseva.in)। युवती का अहपरण किया, अश्लील फिल्म दिखाकर की गंदी हरकतें, मां व भाई को पीटा, नयाशहर थाना पुलिस ने एक महिला, उसकी बेटी व बेटे के साथ मारपीट करने, महिला की बेटी का अपहरण कर अपने साथ ले जाने, युवती से अश्लील हरकते करने तथा युवती को जबरन अश्लील फिल्म दिखाने का प्रयास करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
परिवादिया ने बुधवार शाम को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपियों ने गत माह 29 अगस्त की रात साढे दस बजे उससे व उसकी बेटी व बेटे के साथ मारपीट की व बेटी को उठाकर ले गये और अश्लील हरकत की अश्लील फिल्म दिखाने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में बीकानेर में सार्दुलगंज में एक्सरे गली निवासी 40 वर्षीय विनय कुमार सुखेजा पुत्र भीम सिंह तथा विनय के एक साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366ए 354, 354ए 323, 34 भादस वा 7@8 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच सब इन्सपेक्टर पिंकी गंगवाल को सौंपा गई है।


