Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर। गजनेर रोड निवासी रूपाराम जाट देशी रिवाल्‍वर के साथ गिरफ्तार

Gajner Road resident Ruparam Jat arrested with revolver

बीकानेर, (samacharseva.in)। गजनेर रोड निवासी रूपाराम जाट देशी रिवाल्‍वर के साथ गिरफ्तार, नयाशहर थाना पुलिस ने रामपुरा बस्‍ती में गली नंबर 3 के चौराहे के पास अवैध रूप से देशी रिवाल्‍वर लेकर घूमते एक युवक को अरेस्‍ट किया है। पुलिस ने आरोपी की रिवाल्‍वर जप्‍त कर जांच शुरू की है।

थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बीकानेर में गजनेर रोड चूंगी चौकी के पास के निवासी 25 वर्षीय रूपाराम जाट पुत्र गोविन्‍द राम को अवैध रिवाल्‍वर सहित रामपुरा बस्‍ती से अरेस्‍ट किया है।

उन्‍होंने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह, एएसपी सिटी पवनकुमार मीणा व सीओ सिटी सुभाष शर्मा के निर्देशन व सुपरविजन में एसआई जगदीश‍ सिंह, हैड कांस्‍टेबल हनुमंत सिंह, गजेन्‍द्र सिंह, कांस्‍टेबल रामनिवास, मुखराम की टीम ने आरोपी को हवालात पहुंचाया।