Samachar Seva

Mission Patrkarita

अपहरण व दुष्‍कर्म का आरोपी हवालात में

Kidnapping and misdemeanor accused in lockup

बीकानेर, (samacharseva.in)। अपहरण व दुष्‍कर्म का आरोपी हवालात में, छतरगढ थाना पुलिस ने क्षेत्र निवासी एक महिला के अपहरण व दुष्‍कर्म की वारदात में शामिल एक आरोपी को हवालात में पहुंचा दिया है।

छतरगढ थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर पुलिस थाना क्षेत्र के 17जीएम गोमावाली निवासी 26 वर्षीय मदनलाल कुम्‍हार पुत्र मनोहर लाल को गिरफतार किया गया है।

उन्‍होंने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व सीओ खाजूवाला के सुपरविजन में हैड कांस्‍टेबल दयानंद, कांस्‍टेबल रामनिवास, जगदीश सिंह की टीम ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण व बलात्‍कार के इस आरोपी को दबोचा है।