Samachar Seva

Mission Patrkarita

चोरी की सूचना के 3 घंटे बाद ही 2 बाइक चोर हवालात में

बीकानेर, (samacharseva.in)। चोरी की सूचना के 3 घंटे बाद ही 2 बाइक चोर हवालात मेंग, गाशहर थाना पुलिस ने क्षेत्र में भरी दुपहरी में हुई बाइक चोरी की एक घटना की सूचना के तीन घंटे बाद ही बाइक चोरी में शामिल दो चोरों को हवालात में पहुंचा दिया है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में बुधवार 19 अगस्‍त को विश्‍वकर्मा कॉलोनी के सेवगों के मोहल्‍ले से एक बाइक कोई चोर ले गया। बाइक मालिक ने दो-तीन दिन तो अपने स्‍तर पर बाइक ढूंढने में लगा दिये।

बाद में शनिवार 22 अगस्‍त को बाइक मालिक सुरेन्‍द्र शर्मा पुत्र डालचंद शर्मा ने गंगाशहर थाना पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई कि 19 अगस्‍त को उसके घर के आगे खडी उसकी बाइक आरजे 07-एसवी 8002 अज्ञात बाइक चोर चुराकर ले गया। गंगाशहर थानाधिकारी अरविन्‍दकुमार की अगुवाई में हैड कांस्‍टेबल मांगीलाल ने बाइक चोरी की सूचना के मात्र तीन घंटे के अंदर ही चोर को पकड लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में थाना क्षेत्र की ही खेतेश्‍वर बस्‍ती के निवासी आरोपी 19 वर्षीय सवाईसिंह राजपुरोहित पुत्र जगदीश सिंह तथा 19 वर्षीय जितेन्‍द्र ओझा पुत्र परमेश्‍वर लाल ओझा को दबोच लिया गया। आरोपियों के पास से सुरेन्‍द्र की बाइक भी बरामद कर ली गई।