Samachar Seva

Mission Patrkarita

अवैध डोडा पोस्‍त जप्‍त, तीन गिरफ्तार

Illegal doda poppy seized, three arrested

बीकानेर, (samacharseva.in)। अवैध डोडा पोस्‍त जप्‍त, तीन गिरफ्तार, गजनेर थाना पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान अवैध रूप से डोडा पोस्‍त का परिवहन करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 33 किलो 100 ग्राम अवैध रूप से रखा डोडा पोस्‍त बरामद किया है।

गजनेर थानाधिकारी भजनलाल ने बताया कि शुक्रवार 21 अगस्‍त को नाकेबदी के दौरान कार में सवार आरोपियों को रोका गया था। जांच में आरोपियों की कार डीएल-7सीई-1504 से अवैध डोडा पोस्‍त बरामद किया गया।

थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में श्रीगंगानगर में राजियासर के वार्ड 4 निवासी रामजीलाल तोरी भाट पुत्र महावीर प्रसाद, बीकानेर में खारी चारनान निवासी बीरबलराम ब्राहम्‍ण तथा श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ क्षेत्र में वार्ड 7 निवासी राजाराम जाट पुत्र नारायणराम को गिरफ्तार किया गया।

मामले की जांच कोलायत थानाधिकारी विकास बिश्‍नोई कर रहे हैं।