Loading Now

updates

बज्‍जू में ईटोस कार से अफीम का दूध बरामद, दो को पकड़ा

Opium milk recovered from Eatos car in Bajju, two caught

बीकानेर, (samacharseva.in)। बज्‍जू में ईटोस कार से अफीम का दूध बरामद, दो को पकड़ा, बज्‍जू थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक ईटोस कार से 300 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया है।

थानाधिकारी विरेन्‍द्र पाल सिंह ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें ईटोस कार आरजे-14 सीपी 3448 के चालक बज्‍जू में जागणवाला निवासी श्रवण कुमार बिश्‍नोई पुत्र मनीराम तथा सुरेश बिश्‍नोई पुत्र ढाकरराम के नाम शामिल हैं।

थानाधिकारी के अनुसार पकडे गए आरोपियों ने अफीम का दूध विशनाराम बिश्‍नोई पुत्र भागीरथ से खरीदना बताया है।

Share this content:

You May Have Missed