Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीएसएफ के चार जवान कोरोना संक्रमित

Four BSF personnel corona infected

बीकानेर, (samacharseva.in)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) बीकानेर परिसर में चार सीमा प्रहरियों को कोराना संक्रमण से जूझना पड रहा है। अब बीएसएफ ने भी बीकानेर कैम्‍पस में मंगलवार से कोविड केयर सेन्‍टर शुरू कर दिया है।

मंगलवार को इस केयर सेंटर का शुभारंभ उप महानिरीक्षक बीएसएफ पुष्‍पेन्‍द्र सिंह राठौड ने किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि क्षेत्रीय मुख्‍यालय पर पहला कोविड सेन्‍टर बीकानेर बीएसएफ में ही शुरू किया गया है। राठौड ने कहा कि बीएसएफ के सीमा प्रहरियों ने देश पर आये बडे संकटों को माद दी है जल्‍द ही हमारे जवान इस संक्रमण को भी मात देकर स्‍वस्‍थ्‍य होंगे। समारोह में डॉ. शुभेन्‍द्र सिंह, कमांडेंट विरेन्‍द्र सिंह शेखावत, अरुण सिंह राठौर व अन्‍य अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।