Samachar Seva

Mission Patrkarita

देवर पर लगाया जबरन रेप करने का आरोप

Dewar accused of forcibly raping

बीकानेर, (samacharseva.in)। देवर पर लगाया जबरन रेप करने का आरोप, दहेज प्रताडना की शिकार एक विवाहिता ने अपने देवर पर भी जबरन दुष्‍कर्म का आरोप लगाया है। अदालती इस्‍तगासे से दर्ज इस मामले में नोखा थाना पुलिस ने हरियाणा राज्‍य के हिसार में कालवास निवासी सात लोगों पर दहेज प्रताडना व दुष्‍कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया है

पीडिता गुरुवार दोपहर बाद दर्ज इस मामले में पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर परेशान किया तथा देवर ने जबरन दुष्‍कर्म किया और 9 दिसंबर 2016 को घर से निकाल दिया।

नोखा थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में हरियाणा के कालवास गांव निवासी  संजय कुमार, पदम सिंह, लीलावती, विकास, सुनीता, पूनम तथा सुमन के खिलाफ आईपीसी की विभिन्‍न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एसआई हनुमानाराम को सौंपी गई है।