Loading Now

updates

दहेज प्रताड़ना के खिलाफ तीन विवाहितायें पहुंची थाने

Three married women reached the police station against dowry harassment

बीकानेर, (samacharseva.in)। दहेज प्रताड़ना के खिलाफ तीन विवाहितायें पहुंची थाने, दहेज प्रताडित तीन विवाहिताओं ने न्‍याय के लिये कोर्ट व थाने के दरवाजे खटखटाये हैं। बीकानेर में चौतीना कुआं क्षेत्र निवासी कविता शर्मा उर्फ कलावती पुत्री गौरीशंकर की दहेज प्रताडना की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने कोटा में गांधी ब्रजरामपुरा निवासी पीडिता के पति पुरषोत्‍तम, जेठानी मंजू, जेठ गोविन्‍द, चाचा ससुर इन्‍द्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एक अन्‍य मामले में महिला थाना पुलिस ने बीकानेर में फड बाजार में मुगल चौक, अमरसा पीर की दरगाह के पास की निवासी सरोज धोबी की दहेज प्रताडना की शिकायत पर पीडिता के पति छोटूलाल तथा उसकी सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों मामलों की जांच महिला पुलिस थानाधिकारी मनोज माचरा कर रहे हैं।

वहीं नोखा थाना पुलिस ने गांव धुपालिया निवासी पूनम राजपूत पुत्री सुरजन सिंह राजपूत की दहेज प्रताडना की शिकायत पर पीडिता के पति नोखा में गांव पारवा निवासी कान सिंह, राजल, विजय सिंह, दीपू सिंह, पूजा के खिलापु मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एसआई हनुमानाराम को सौंपी गई है।

Share this content:

You May Have Missed