NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। जैन पी.जी. कॉलेज के सामने नोखा रोड स्थित श्री श्याम पैलेस में रविवार को आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 85 लोगों ने रक्तदान किया।
यह शिविर स्वर्गीय ओमप्रकाश स्वामी एवं स्वर्गीय उदयाराम स्वामी की पुण्यतिथि मरुधरा ब्लड हेल्पलाइन के सहयोग से आयोजित किया गया। मरुधरा परिवार की ओर से घनश्याम ओझा सारस्वत ने बताया कि शिविर में 100 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 85 लोगों ने रक्तदान किया।
उन्होंने बताया कि रक्त संग्रहण का कार्य राजकीय ब्लड बैंक, पीबीएम हॉस्पिटल की टीम द्वारा किया गया। शिविर में विशेष सहयोग में विजय कुमार स्वामी (एस.आर.), नरोत्तम शर्मा, सुभाष बिश्नोई, किशन स्वामी, मारुति नंदन, उमाशंकर स्वामी (न्याय विभाग बीकानेर), लक्ष्मण स्वामी, परविंद्र, मितपाल, शशिकांत गहलोत आदि का रहा। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धांजलि सभा एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। पुण्यात्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में घनश्याम ओझा सारस्वत, रविशंकर ओझा, विक्रम इछपुल्याणी, कानि. मुखराम जाखड़ (गंगाशहर पुलिस थाना), प्रताप उपाध्याय, प्रदीप सिंह रूपावत, महेन्द्र सिंह बीका, भैरुरतन ओझा, अमरनाथ तिवाडी, रामकिशोर मारू, एस. रामचंद्रन, कानि. सवाई सिंह (गंगाशहर पुलिस थाना), किंगराज ओझा, पीयूष जोशी और प्रेम तावणियाँ प्रमुख रूप से मौजूद रहे। महिला रक्तदाताओं में धारणा स्वामी, संतोष, लीला स्वामी, पूर्णा कोठारी आदि ने भाग लिया।
श्री श्याम पैलेस में आयोजित शिविर में 85 लोगों ने किया रक्तदान



















