Loading Now

updates

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 7 कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

7 executive magistrates appointed to maintain law and order

बीकानेर, (समाचार सेवा) कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 7 कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त, दीपावली के अवसर पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 7 कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता द्वारा जारी आदेशानुसार पुलिस थाना कोटगेट में उप महानिरीक्षक पंजीयन ऋषिबाला श्रीमाली, गंगाशहर पुलिस थाना में उपायुक्त नगर निगम सुमन शर्मा, जेएनवी पुलिस थाने में तहसीलदार बीकानेर कालूराम को कार्यपालक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

इसी प्रकार पुलिस थाना सिटी कोतवाली में उपायुक्त उपनिवेशन कन्हैयालाल सोनगरा, पुलिस थाना सदर में उपनिदेशक आईसीडीएस शारदा चौधरी, पुलिस थाना बीछवाल में उपपंजीयक प्रथम कविता गोदारा तथा नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में उपखंड मजिस्ट्रेट बीकानेर अशोक कुमार को कार्यपालक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त एडीएम प्रशासन को ग्रामीण क्षेत्र तथा एडीएम सिटी को बीकानेर शहर में कानून व्यवस्था के लिए प्रभारी मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

Share this content:

You May Have Missed