Samachar Seva

Mission Patrkarita

मोहता चौक में मनाया कोहिनूर का 56वां स्थापना दिवस

56th Foundation Day of Kohinoor celebrated at Mohta Chowk

बीकानेर, (समाचार सेवा)। मोहता चौक में मनाया कोहिनूर का 56वां स्थापना दिवस, पाक्षिक कोहिनूर का 56वां स्थापना दिवस बुधवार को मोहत्ता चौक में सादगी से मनाया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि सखा संगम के अध्यक्ष एन.डी.रंगा ने कहा कि समय व परिस्थिति से समझौता नहीं करना कोहीनूर की पहचान बना। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि नेमचंद गहलोत ने की। समारोह में  फन वर्ल्ड नाल की तरफ से सम्पादक के.डी. हर्ष का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मनोज हर्ष, सुनीता हर्ष, पूर्णिमा पुरोहित, नंदिनी हर्ष ने भी विचार रखे। आनंद हर्ष ने आभार ज्ञापित किया। संचालन युवा कवि बाबूलाल छंगाणी ने किया।