Samachar Seva

Mission Patrkarita

गणतंत्र दिवस पर बीकानेर की 44 प्रतिभाएं हुई सम्मानित

44 talents of Bikaner honored on Republic Day

बीकानेर, (समाचार सेवा)गणतंत्र दिवस पर बीकानेर की 44 प्रतिभाएं हुई सम्मानित, गणतंत्र दिवस के अवसर पर डॉ. करणीसिंह स्‍टेडियम में हुए मुख्य समारोह के बाद रविन्द्र रंगमंच पर आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने जिले की 44 प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

समारोह में डीडी शारदा चौधरी, डीडी मेघा रतन, एडी मनीष कुमार गहलोत, तहसीलदार कालूराम पड़िहार, एपीए आशानंद कल्ला, अधिकारी संकल्प शर्मा, उरमूल डेयरी अध्यक्ष नोपाराम जाखड़, प्रबंध संचालक एस. एन. पुरोहित, डॉ. सजय बुरी, डॉ. अरुण भारती, डॉ. समीर मोहम्मद, डॉ. संजय धारू, वरिष्ठ लेखाधिकारी राजेन्द्र कुमार खत्री,

कनिष्ठ लेखाकार सुरेश कुमार नवल, जेईएन अंकुर कुमार, आचार्य डॉ. सत्यनारायण जाटोलिया, डॉ. विष्णु दत्त जोशी, प्रधानाध्यापक राजेन्द्र प्रसाद बिश्नोई, कानूनगो रामेश्वर लाल बिश्नोई, जेईएन विवेक व्यास, नापासर पटवारी प्रभुदयाल, प्रशासनिक अधिकारी अर्जुन कुमार श्रीमाली, वरिष्ठ सहायक कैलाशपति व्यास, दलीप सिंह बिदावत,

सहायक प्रोग्रामर पांचू राजेश सोनी, सूचना सहायक युगेश दत्त गौड़, शैलेन्द्र सिंह निर्वाण, विष्णु सिंह पड़िहार, मोहम्मद सद्दीक, नर्स ग्रेड-2 सत्यवान धायल, मेल नर्स सुनील स्वामी, नर्स ग्रेड-2 मोहम्मद रमजान तंवर, अटेंडेंड अजय कुमार व्यास, पुरूषोत्तमलाल श्रीमाली, शिल्पकार अकबर अली छींपा, रमक झमक संस्थान, धावक सलीम बेग, कथक कलाकार वीणा जोशी, प्रभारी अरविंद सिंह सेंगर,

समाजसेवी सुंदरलाल, स्कूल संचालक राजेश रंगा, साफा कलाकार पवन व्यास, समाजसेवी दुर्गानाथ और समाजसेवी फूसराम को सम्मानित किया गया।

समारोह में जिला प्रमुख मोडाराम सहित प्रशासनिकक अधिकारी मौजूद रहे। राजेंद्र जोशी ने स्वागत उद्बोधन दिया। संचालन संजय पुरोहित ने किया।