Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर में अभी 9 पॉजिटिव, कुल हुए 2317

बीकानेर, (samacharseva.in)। गुरुवार दोपहर 1.45 बजे आई दूसरी रिपोर्ट में 09 रोगी ऑर पॉजिटिव बताये गए हैं। इससे पहले गुरुवार को आई पहली रिपोर्ट में 27 कोरोना पॉजिटिव बताये गए हैं। बीकानेर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्‍या अब 2317 हो चुकी है।

गुरुवार दोपहर तक बीकानेर में अब तक कुल 55 लोग कोरोना संक्रमण के कारण अपनी जान गवां चुके हैं। गुरुवार को 09 पॉजिटिव बताये गए हैं वे वे किराडुओं की बगीची के पास, गीता रामायण पाठशाला के पास,  मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी, रोशनीघर चौराहे के पास व नत्‍थसर से हैं।

इससे पहले जो 27 नये पॉजिटिव रोगी बताये गए हैं वे नत्‍थूसर गेट, पाबूबारी गली 7, पूगल रोड, फरसोलाइ तलाई, करणी मंजिल, विश्‍वकर्मा गेट, बाल्‍मीकि बस्‍ती, लालगुफा गेट, गोगा गेट, पंडितजी घी वाले के पास केईएम रोड, शकुंतला भवन के पास रानी बाजार, कांता खतुरिया कॉलोनी, रिषभ भवन, तातेड भवन, लक्‍की मॉडल स्‍कूल, उदयरामसर, सोनगिरी कुआं, लालाणी व्‍यासों का चौक, पुराने पावर हाउस के पास, विनोबा बस्‍ती, रामपुरा बस्‍ती गली 6, सुभाषपुरा, नगर निगम के पीछे आदि क्षेत्रों से हैं।

बीकानेर में बुधवार तक 1670 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। केवल बुधवार को ही 28 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे। बीकानेर में बुधवार तक 559 एक्टिव केस बताये गए हैं।