Loading Now

updates

अर्जुनराम मेघवाल व परिवार पर दहेज हत्‍या का आरोप

dahej hatya in bikaner

बीकानेर, (समाचार सेवा) छतरगढ थाना पुलिस ने क्षेत्रमें 12 टीएमआर, आरडी 644 निवासी अर्जुनराम मेघवाल सहित उसके परिवार के छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्‍या व दहेज प्रताडना के आरोप में मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने इस मामले में अर्जुनराम मेघवाल 50, अर्जुनराम की पत्‍नी, मोहिनी देवी पुत्री अर्जुनराम 28, नरेश पुत्र अर्जुनाम 25, बंटी पुत्र अर्जुनराम 23 तथा गुडडू पुत्र अर्जुनराम मेघवाल 23 के खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए, 406, 304बी तथा 143 के तहत बुधवार 16 मई की रात 8;30 बजे मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

जानकारी के अनुसार बीकानेर तहसील के गांव मेहरासर निवासी मोडाराम मेघवाल पुत्र मूलाराम 42 ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी उसकी पुत्री को दहेज के लिये तंग परेशान करते थे। इस कारण उसकी पुत्री ने बुधवार 16 मई की सुबह 9 बजे स्‍प्रे पीकर आत्‍महत्‍या कर ली। मामले की जांच सीओ लूणकरनसर कर रहे हैं।

चोर मस्‍त–पुलिस पस्‍त

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर में इन दिनों चोर मस्‍त व पुलिस पस्‍त है। यही कारण है कि बुधवार की आधीरात को कोटगेट सब्‍जी मंडी के पास के गुरुनानक मार्केट में चोरों ने कई दुकानों के ताले सामान चुरा लिया है। जिनमें चोरी हुई उन दुकानों में दो भाईयों की दुकान, नवरंग टैक्‍सटाइल्‍स, हरनामजी की दुकान, मदनलाल-नारायण दास आदि दुकानें शामिल है। गुरुवार सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • समाचार सेवा के लिये राजेश छंगाणी की रिपोर्ट।

Share this content:

You May Have Missed