Loading Now

updates

पति पर लगाया अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप

Husband accused of having unnatural relationship

बीकानेर, (samacharseva.in)। पति पर लगाया अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप , नोखा में भूरा चौक निवासी एक विवाहिता ने अपने पति पर जबरन अप्राकृतिक वैवाहिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

पीडिता ने बाकी ससुराल वालों पर दहेज के लिये तंग करने तथा मारपीट करने की भी रिपोर्ट पुलिस को दी है। पीडिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने नोखा निवासी राजेश पारख, माणकचंद, किरण देवी तथा गुवाहाटी निवासी बालचन्‍द्र राखेचा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीडिता के अनुसार यह घटनायें 11 जुलाई 2008 की हैं। जबकि उसने इसका मामला आज बुधवार 3 जून की सुबह दर्ज कराया है। जांच अधिकारी एसआई हनुमानाराम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताडना व बलात्‍कार के प्रयास आदि की विभिन्‍न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

Share this content:

You May Have Missed