Loading Now

updates

लूणकरनसर में फायरिंग कर किया हत्या का प्रयास

firing

बीकानेर, (samacharseva.in)। लूणकरनसर में फायरिंग कर किया हत्याा का प्रयास, लूणकरनसर थाना पुलिस ने सुरनाना फांटे के पास  फायरिंग कर लोगों की हत्‍या के प्रयास तथा विवाहिता से अभद्रता व मारपीट के आरोप में 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आरोपियों में सीताराम, बिश्‍नाराम, सहीराम, देवीलाल, अमाणाराम, रुघाराम, सुभाष, तेजाराम, रावताराम, लालचंद, रामेश्‍वर, राजूराम, राकेश, हंसराज, लेखराम, थानाराम, खिरजाराम, मनीराम व कैलाशकुमार के नाम  शामिल है।

परिवादी ने मंगलवार तडके दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे उसके भाई व भाई की पत्‍नी को पीटा, भाई की पत्‍नी से अभद्र व्‍यवहार किया और फायरिंग करते हुए सभी परिजनों को पीटा।

एसआई भूराराम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 323, 147, 148, 149, 336, 504, 354, 341 तथा 27 एक्‍ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

Share this content:

You May Have Missed