Border Security Force (BSF)
Featured
awareness program, Border Security Force (BSF), Border Security Force Campus in Bikaner, Border Security Force personnel, Deputy Inspector General of Border Security Force Yashwant Singh, GOVERNMENT OF INDIA, Indo-Pakistani international border, Ministry of Information and Broadcasting, samachar seva, samacharseva.in, Special Publicity Vehicle, The Regional Public Relations Bureau Jaipur
Neeraj Joshi
0 Comments
बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीएसएफ जांबाजों के साथ झूमने का मौका, भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जांबाजों की देशभक्ति पर भारत को गर्व है। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो जयपुर विशेष प्रचार वाहन बुधवार को बीकानेर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच पहुंचा।

बीकानेर के सीमा सुरक्षा बल कैम्पस में सांस्कृतिक व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जवानों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और जल संरक्षण के बारे में बताया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पंजीकृत सांस्कृतिक दल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

सीमा सुरक्षा बल के उपमहानिरीक्षक यशवंत सिंह ने कहा की सीमा पर तैनात जवान सभी विपरीत परिस्थितियों में देश की रक्षा के लिए सजग और सतर्क रहते हैं। उन्होंने कहा कि पानी का महत्व हम सब के लिए आवश्यक है।

Tag
awareness program Border Security Force (BSF) Border Security Force Campus in Bikaner Border Security Force personnel Deputy Inspector General of Border Security Force Yashwant Singh GOVERNMENT OF INDIA Indo-Pakistani international border Ministry of Information and Broadcasting samachar seva samacharseva.in Special Publicity Vehicle The Regional Public Relations Bureau Jaipur


