Loading Now

updates

कोलायत मेला शुरू, भंगडा-गिद्दा, कच्ची-घोड़ी की धूम

बीकानेर, (समाचार सेवा)। कोलायत मेला शुरू, भंगडा-गिद्दा, कच्ची-घोड़ी की धूम, कोलायत मेले में सोमवार को लोक कलाकारों ने भंगडा-गिद्दा, कालबेलिया, कच्ची-घोड़ी, भवई, लंगा, मस्क वादन, बैंड, भपंग, वादन इत्यादि का प्रदर्शन कर कोलायत पहुंचे देशी व विदेशी पर्यटकों का आनंद दुगना कर दिया।

kolayat-mela-2 कोलायत मेला शुरू, भंगडा-गिद्दा, कच्ची-घोड़ी की धूम

संगीत नाटक अकादमी जोधपुर की और से लोक कला मंडल नागौर के कलाकारों द्वारा कपिल देव परिसर में यह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर पंचायत समिति कोलायत के प्रधान देवीसिंह, हनुमान सिंह, कपिल देव जी के पुजारी कन्हैयालाल सहित ग्रामीणजन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की।

kolayat-mela-3 कोलायत मेला शुरू, भंगडा-गिद्दा, कच्ची-घोड़ी की धूम

संचालक रामगोपाल शर्मा ने किया गया। कोलायत मेले का आयोजन जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

Share this content:

You May Have Missed