बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर के कांग्रेसी नेता-कार्यकर्ताओं ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में भाग लिया।
रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह व यूपीये की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने केन्द्र सरकार व प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर जमकर हमला किया। भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करने तथा दमनात्मक नितियों के विरूद्ध आवाज उठाने के लिए दिल्ली ‘‘जन आक्रोश रैली‘‘ का आयोजन किया गया।
रैली में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्वत्री डॉ: बुलाकीदास कल्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सेन गहलोत सहित सैकडो की तदादा में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रदेश संगठक मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया कि दिल्ली रैली में जिला प्रमुख सुशीला सींवर, पीसीसी सदस्य किशनालाल मेधवाल, पांचू प्रधान प्रतिनिधि भ्ंवरलाल गोरछिया, सरपंच प्रतिनिधि रामनिवास जसरासर, सम्भाग अध्यक्ष अम्बाराम इणखिया, लोकसभा अध्यक्ष बिशनाराम सियाग एनएसयूआई के अध्यक्ष सुन्दर बैरड शामिल हुए।
रैली में किसान कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश खीचड, सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष तुलसीराम गोदारा, देहात महिला अध्यक्ष शशिकला राठौड, सेवादल अध्यक्ष प्रेमलता राठौड, प्रकोष्ठ अध्यक्ष तेंजाराम धतरवाल, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष पुरखराम गेधर शामिल हुए।
रैली में पुखराज गोदारा, याकूब जोईया, चेतनराम सियाग, गिरधारीराम, रायसिंह गोदारा, भागूराम सहू, मोहनलाल भादू, हरीराम बाना, गणेशाराम दावां, अब्दुल मुस्तफा, सत्तुखा, देहात कांग्रेस प्रवक्ता ओमप्रकाश सैन, अकबर, हैदर बैग, पनाराम, मनोज नायक, आदि सेकड़ों कांग्रेसजन ‘‘जन आक्रोश रैली‘‘ में शामिल हूए।