Loading Now

updates

कर्मचारी नेता लक्ष्मण पुरोहित महासंघ के उपाध्यक्ष मनोनीत

laxaman puohit

बीकानेर (समाचार सेवा)। वरिष्ठ कर्मचारी नेता लक्ष्मण पुरोहित को अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

महासंघ के जिलाध्यक्ष जयकिशन पारीक ने रविवार को महासंघ की जिला कार्यकारिणी में विस्तार की घोषणा करते हुए लक्ष्मण पुरोहित को महासंघ का उपाध्यक्ष बनाया है। कर्मचारी नेता पारीक ने बताया कि शीघ्र ही महासंघ कार्यकारिणी का और भी विस्तार किया जायेगा।

महासंघ के सभाध्यक्ष गुरचरण सिंह मान व महामंत्री पृथ्वीराज लेघा ने कहा कि वरिष्ठ कर्मचारी नेता लक्ष्मण पुरोहित को महासंघ का उपाध्यक्ष बनाये जाने से कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षार्थ एवं नैतिक उत्थान तथा कर्मचारियों की मांगों एवं समस्याओं के निराकरण  बाबत् किये जा रहें कर्मचारी आन्दालेन को गति एवं बल मिलेगा।

महासंघ के संजय पुरोहित, आनन्द पारीक, अनिल जोशी, श्यामसुन्दर हर्ष, चांदरतन सोलंकी, पवनदान चारण, बनवारी गुर्जर, संजय गौड, विरेन्द्र व्यास, रामलाल सुथार, देवराज जोशी, गजानन्द मेहरा, रसपाल सिंह मोटा, लूणाराम बाना, मकबूल अहमद, भीमराज पाण्डिया, शक्तिरतन रंगा, वासुदेव सिंह तंवर, गुलाबनाथ योगी,

नरेन्द्र भार्गव, ताराचंद जयपाल, महावीर प्रसाद शर्मा, विनोद चौधरी, रामकुमार चौधरी, मनोज सुथार एवं वरिष्ठ कर्मचारी नेता सत्यनारायण पंवार, मो. इलियास जोईया, श्रवण पुरोहित, रेवंतराम गोदारा आदि ने वरिष्ठ कर्मचारी नेता लक्ष्मण पुरोहित को उपाध्यक्ष बनाये जाने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री पुरोहित का महासंघ कार्यालय में स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।

Share this content:

You May Have Missed