बीकानेर, (समाचार सेवा)। मतदान में अनूपगढ़ सबसे आगे, नोखा सबसे पीछे, लोकसभा चुनाव-2019 में बीकानेर संसदीय क्षेत्र की आठ विधानसभा क्षेत्रों में दस लाख 95 हजार 673 मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया जोकि कुल मतदाताओं का 59.24 प्रतिशत है। लोकसभा क्षेत्र की अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक तथा सबसे कम मतदान नोखा विधानसभा क्षेत्र में हुआ।



