बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर में पीएम मोदी को सुनने दो लाख लोग पहुंचे : भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां शार्दूल क्लब मैदान चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मोदी ने अपना भाषण का आरंभ बीकानेरवासियों को नगर स्थापना दिवस की बधाई के साथ शुरू किया।

भाषण के दौरान मोदी ने बीकानेर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल की तारीफ की। प्रधानमंत्री मोदी ने शार्दूल मैदान में उमड़ी भीड़ से कहा कि भारत माता की जय का नारा इतनी जोर से लगना चाहिए कि आवाज सीमा पार पहुंचे।

भाजपा का दावा है कि पीएम मोदी की इस सभा में करीब 2 लाख लोग पहुंचे। पीएम मोदी की सभा में लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान प्रभारी अविनाश राय खन्ना, राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया, प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, बीकानेर लोकसभा प्रभारी रामरतन कासनियां, बीकानेर पूर्व क्षेत्र विधायक सिद्धी कुमारी, नोखा विधायक बिहारीलाल विश्नोई, अनूपगढ़ विधायक संतोष बावरी,

लूणक़रणसर विधायक सुमित गोदारा, बाड़मेर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी, रायसिंहनगर विधायक बलवीरसिंह लूथरा, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, लोकसभा सहसंयोजक सहीराम दुसाद, रामगोपाल सुथार, पूर्व विधायक गोपाल जोशी, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत, विस्तारक विजेन्द्र पूनिया आदि नेता मंच पर आसीन रहे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी का स्वागत स्थानीय लोक परंपरा के अनुसार भाजपा प्रत्याशी व केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने पचरंगी साफा पहनाकर किया। जनसभा में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और लोकजन शक्ति पार्टी जोकि दोनों एनडीए के घटक दल है, के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भी भारी संख्या में रही। सभा में श्रीकोलायत, श्रीडूंगरपुर, नोखा, अनूपगढ़, खाजूवाला,

लूणक़रणसर और बीकानेर शहर से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इसमें महिलाओं की तादाद अच्छी संख्या में रही। बीकानेर की इस यात्रा की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने के लिए शहर भाजपा जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य व देहात भाजपा जिला अध्यक्ष व नोखा विधायक बिहारीलाल विश्नोई ने पीएम को मां करणी की तस्वीर भेंट की।



