नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। सही राम ने पैरा स्विमिंग में जीते तीन स्वर्ण पदक, लूणकरणसर निवासी पैरा स्विमिंग खिलाड़ी सही राम मेघवाल ने जयपुर में आयोजित 10वीं राज्य स्तरीय पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में तीन अलग-अलग स्पर्धाओं में भाग लेकर स्वर्ण पदक जीता है।
प्रतियोगिता जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम के अंतरराष्ट्रीय तरणताल में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में सही राम मेघवाल 50 मीटर फ्रीस्टाइल, 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक तथा 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धाओं में तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
सहीराम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रशिक्षक, परिवार, सहयोगियों और शुभचिंतकों के प्रोत्साहन एवं सहयोग को दिया है।
















