Samachar Seva

Mission Patrkarita

श्रद्धा-भक्ति से मनाया शरद चाँदनी उत्सव

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। श्रद्धा-भक्ति से मनाया शरद चाँदनी उत्सव, रिद्धि सिद्धि गार्डन रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में शरद पूर्णिमा पर शरद चाँदनी उत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कॉलोनीवासियों ने सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया। वातावरण जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से गुंजायमान हो गया।

भगवान श्रीराम और हनुमान जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। चंद्रमा की शीतल चाँदनी में रखी खीर का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन से कॉलोनी में आपसी प्रेम, सामाजिक सद्भाव और एकता की भावना मजबूत हुई। सोसायटी ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित परिवारों का आभार व्यक्त किया।