नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। तेलीवाड़ा की कपड़े की दुकान में लाइव चोरी, बीकानेर शहर में तेलीवाड़ा रोड स्थित एक कपड़े की दुकान TRENDZ HUB से शनिवार 24 अक्टूबर 2026 की सुबह दो चोर दिन दहाड़े पांच हजार रुपये के दो सूट व गल्ले से 30 हजार रुपये लेकर भाग गए। दुकान में चोरी होते देख दुकानदार चोरों के पीछे भागा। चोर भाग गए।
https://youtube.com/shorts/OIcEMwSbxoU
दोनों चोर शनिवार की ही शाम को फिर आए और दुकानदार धमकी देकर भाग गए। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। हां नयाशहर थाना पुलिस ने दुकानदार को ही चोर को पकड़ने का काम सौंप दिया और कहा कि तुम रेलवे स्टेशन व लालगढ़ स्टेशन जाकर देख कर आओ वहां मिल जाएगा।

















