Loading Now

updates

बीकानेर में तीन आदतन अपराधियों की खुली नई हिस्ट्रीशीट

New history sheets opened for three habitual offenders in Bikaner.

उषा जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) जिला पुलिस ने जिले में बार-बार अपराध करने और आमजन में भय का वातावरण पैदा करने वाले आदतन अपराधियों पर भी निगरानी का शिकंजा कस दिया है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने तीन अपराधियों सलमान उर्फ जोनिस उर्फ विक्की पठान, हेतराम उर्फ राकेश तथा सतपाल उर्फ सत्तू की नई हिस्ट्रीशीट खोलते हुए संबंधित थाना अधिकारियों को उनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

कोटगेट थाना क्षेत्र के अपराधी सलमान उर्फ जोनिस उर्फ विक्की पठान पुत्र अमजद अली, निवासी फड़ बाजार, पठानों का मोहल्ला तथा हाल कमला कॉलोनी, बड़ा कर्बला के पास, बीकानेर की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उसके खिलाफ मारपीट, हत्या का प्रयास और धमकी जैसे गंभीर प्रकृति के पांच आपराधिक प्रकरण दर्ज होने का उल्लेख पुलिस रिकॉर्ड में है और प्रकरणों में चालान न्यायालय में पेश किए जा चुके हैं।

इसी तरह पांचू थाना क्षेत्र के हेतराम उर्फ राकेश पुत्र बन्नाराम जाट, निवासी नाथूसर, पुलिस थाना पांचू की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उसके खिलाफ चोरी, लूट, नकबजनी और मारपीट के 10 आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। वहीं हदां थाना क्षेत्र के सतपाल उर्फ सत्तू पुत्र बस्तीराम विश्नोई, निवासी खिंदासर को भी आदतन अपराधी की श्रेणी में रखते हुए उसकी नई हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

Share this content:

You May Have Missed