Loading Now

updates

संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

Divisional Commissioner and District Collector hoisted the flag.

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)80वाँ स्वतंत्रता दिवस जिले में पूरे उत्साह, उमंग और गरिमामय तरीके से मनाया गया। संभागीय आयुक्त विश्राम मीना ने संभागीय आयुक्त कार्यालय और संभागीय आयुक्त आवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान अतिरिक्त संभागीय आयुक्त यशपाल आहूजा, निजी सहायक मोहित जोशी सहित कार्यालय स्टाफ की अन्य सदस्य मौजूद रहे।

687-300x188 संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

वहीं जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने जिला कलेक्टर कार्यालय, जिला कलेक्टर आवास तथा बीकानेर विकास प्राधिकरण कार्यालय में ध्वजारोहण किया।  इस अवसर पर बीडीए आयुक्त सिद्धार्थ पलनीचामी, उपखंड अधिकारी महिमा कसाना, प्रशिक्षु आईएएस मनु गर्ग, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन उम्मेद सिंह रतनू, एडीएम सिटी रीना, वरिष्ठ निजी सचिव आशानंद कल्ला, मोहम्मद रियाज, जगदीश किराडू सहित अन्य लोग अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

789-300x159 संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

 

सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में उपनिदेशक हरि शंकर आचार्य ने ध्वजारोहण किया।  इस दौरान जनसंपर्क अधिकारी सुरेश बिश्नोई, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी बृजेंद्र सिंह, वरिष्ठ सहायक परमनाथ, कनिष्ठ सहायक राकेश डूकिया, हेमराज बिजारणियां तथा सूचना सहायक आनंद सिंह बिदावत सहित स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

345-300x173 संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

Share this content:

Editor's team of Samachar Seva for you! to get fastest and latest updates for your local area

You May Have Missed