Loading Now

updates

छतरगढ़ पुलिस ने 12 बोर बंदूक सहित आरोपी दबोचा

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) छतरगढ़ थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध 12 बोर बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से हथियार के स्रोत और उसके उपयोग को लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस टीम ने सादोलाई निवासी बरियाम खां (46) पुत्र अलीशेर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध 12 बोर बंदूक बरामद की। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत छतरगढ़ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

मामले की जांच जारी है।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी नवनीत सिंह, उपनिरीक्षक रामचरण, कांस्टेबल पारसराम, कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह तथा चालक मंगल सिंह शामिल रहे।

Share this content:

You May Have Missed