Loading Now

updates

वैश्य मित्र सदस्यता अभियान में बीकानेर जिला रहा प्रथम

Bikaner district ranked first in the Vaishya Mitra membership drive.

विजय बाफना व्यक्तिगत सदस्यता में अव्वल

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन (आईवीएफ) का 14वां स्थापना दिवस एवं वैश्य मित्र सम्मान समारोहनई दिल्ली स्थित मावलंकर ऑडिटोरियम, में आयोजित किया गया। समारोह में वैश्य मित्र सदस्यता अभियान में जिला स्तर पर सर्वाधिक सदस्य बनाने के लिए बीकानेर जिले को सम्मानित किया गया। वहीं व्यक्तिगत रूप से सर्वाधिक वैश्य मित्र सदस्य बनाने पर विजय बाफना को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने वैश्य मित्र सदस्यता अभियान में बीकानेर जिले के देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि “बीकानेर के लोग जिस कार्य को हाथ में लेते हैं, उसे लक्ष्य तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। यह मेरे लिए गर्व का विषय है।” उनके इन शब्दों पर पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विनोद बाफना के नेतृत्व की विशेष सराहना की

कार्यक्रम में बीकानेर जिलाध्यक्ष विनोद बाफना के नेतृत्व की विशेष सराहना की गई। वैश्य मित्र सदस्यता अभियान में जिला स्तर पर सर्वाधिक सदस्य बनाने के लिए बीकानेर जिले को सम्मानित किया गया। वहीं व्यक्तिगत रूप से सर्वाधिक वैश्य मित्र सदस्य बनाने पर विजय बाफना को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष विनोद बाफना ने बताया कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि बीकानेर जिले की पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और एकजुटता का परिणाम है।

Share this content:

You May Have Missed