MAHENDRA SIINGH SHEKHAWAT बीकानेर, (समाचार सेवा)। समाचार सेवा स्टूडियो में रविवार को राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, पीडब्ल्यूडी कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन बीकानेर के प्रेसिडेंट और जिला उद्योग संघ बीकानेर के सक्रिय सदस्य उमाशंकर आचार्य के साथ बेबाक बातचीत की। उन्होंने राजनीति में शुचिता को बेहद जरूरी मानते हुए वरिष्ठ लोगों को दरकिनार करने पर चिंता जताई वहीं जातिगत राजनीति को देश के लिए घातक बताया।
आचार्य ने कहा कि पूर्व में जहां राजनीतिक दलों में बुद्धिजीवियों, वरिष्ठ नागरिकों व आम कार्यकर्ताओं का वर्चस्व होता था आज उन दलों में धन्ना सेठों का कब्जा हो गया है। लगभग सभी राजनीतिक दलों ने आज इसी धन्ना सेठ मॉडल को अपना लिया है। आम कार्यकर्ता की सुनवाई लगभग बंद हो चुकी है। बुद्धिजीवियों, वरिष्ठ नागरिकों से राय लेने की परंपरा का अंत हो चुका है। आचार्य ने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि पार्टी की विचारधारा से जुड़े आम लोगों की बात को सुनकर विकास के कार्य करवाए जााएं।


