Samachar Seva

Mission Patrkarita

सवा दो किलो अवैध डोडा पोस्‍त सहित दो गिरफ्तार

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।  सदर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 2.250 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त तथा मोटरसाईकिल जब्त की है।

थानाधिकारी दिगपालसिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में जयसिंह देशर मगरा निवासी 28 वर्षीय महेन्द्र बिश्नोई पुत्र रामेश्‍वर लाल  तथा बीकानेर में कुचीलपुरा निवासी   58 वर्षीय गिरीश कुमार शुक्ला उर्फ महाराज पुत्र श्रीनारायण शामिल हैं।

उन्‍होंने बताया कि आरोपियों को दबोचने की इस कार्रवाई में एसआई महेन्‍द्र सिंह, कांस्‍टेबल हंसराज, शिशपाल, शब्दल अली व कांस्‍टेबल अभिषेक शामिल रहे।