Samachar Seva

Mission Patrkarita

जिला कलेक्टर ने गुल्लूवाली में झींगा मछली पालन कार्य देखा

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।  जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि बुधवार को खाजूवाला उपखंड क्षेत्र के दौरे पर रहीं। उन्होंने गुल्लूवाली ग्राम पंचायत के चक 29 केजेडी और 1 एचडब्लूएम में झींगा मछली पालन कार्य का अवलोकन किया।

जिला कलेक्टर ने यहां थाने का निरीक्षण किया। परेड, भवन, मैस तथा रिकॉर्ड कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान वृत्ताधिकारी पुलिस अमरजीत चावला तथा थानाधिकारी सुरेश कुमार मौजूद रहे। कलेक्टर ने उपखंड अधिकारी कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया।

पंचायत समिति के निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में पाठ्य पुस्तकें मिलने पर नाराजगी जताई। सरपंच देवीलाल लिंबा, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल मौजूद रहे।