NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने बुधवार को इंदिरा गांधी नहर परियोजना कॉलोनी स्थित राजकीय विद्यालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के तहत पौधारोपण किया।
इस दौरान स्कूल प्रबंधन द्वारा 101 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में एसबीआई प्रबंधक कोमल माली, स्कूल प्रधानाचार्य चंदन सोलंकी, विद्यार्थी, स्टाफ सदस्य और आईजीएनपी अभियंता सुनील कस्वां और उप जिला शिक्षा अधिकारी अनिल बोड़ा मौजूद रहे।
छात्रों ने पौधों को अपने परिवार के सदस्य के रूप में संरक्षित करने की शपथ ली और पौधों के रक्षा सूत्र बांधे। विद्यालय के गणेश चौधरी और मदन कस्वां ने पर्यावरण संरक्षण पर व्याख्यान दिए।
















