NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। ज्योतिषाचार्य पंडित राजेन्द्र किराडू ने कहा कि वर्तमान युग में युवा पीढी सनातन धर्म एवं धार्मिक संस्कारों से दूर होती जा रही है, ऐसे समय में आनंद कुमार व्यास द्वारा लिखित पुस्तक श्री शिव पुराण (सारगर्भित) से युवा पीढी में धार्मिक संस्कारों के बीज अंकुरित होगे।
श्री किराडू सोमवार को मुरलीधर व्यास नगर मार्ग पर स्थित विनायक रेस्टोरेंट में सेवानिवृत प्रधानाचार्य एवं शिक्षाविद् आनंद कुमार व्यास द्वारा लिखित पुस्तक शिव पुराण के विमोचन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। पंडित किराडू ने कहा कि युवाओं को यह पुस्तक आवश्यक रूप से पढ़नी चाहिये।
साहित्यकार डॉ कृष्णा आचार्य ने कहा कि मोबाइल, टीवी के व्यस्त जमाने में पुस्तक लेखन कार्य चुनौतीपूर्ण है। व्यास साधुवाद के पात्र है, जिन्होंने इस चुनौती को स्वीकारते हुए सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
लेखक आनंद कुमार व्यास ने बताया कि पुस्तक श्री शिव पुराण (सारगर्भित) में रूद्री, महिम्न स्त्रोत, विभिन्न शिव स्त्रोत, भजन और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का समावेश है। इससे पूर्व समारोह में मुख्य अतिथि ज्योतिषाचार्य पं. राजेन्द्र किराडू, साहित्यकार डॉ. कृष्णा आचार्य, शंकर चूरा ने पुस्तक श्री शिव पुराण का विमोचन किया।
समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत लेखाधिकारी घनश्याम दास किराडू ‘बिड़ला साहब’ ने की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मनोज व्यास ने बताया कि आनंद कुमार व्यास की इससे पूर्व भी कईं धार्मिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। गिरिराज व्यास ‘बंटी’ ने आभार जताया।
कार्यक्रम में घनश्याम दास किराडू, शंकर चूरा, महावीर व्यास, हरिनारायण पुरोहित, विजय व्यास, भाटिया महाराज, सूरज व्यास, शिक्षाविद् राजीव पुरोहित, महेन्द्र रंगा, तुलसीदास बिस्सा, ज्योति व्यास, शांतिदेवी, नरेन्द्र व्यास आदि मौजूद रहे।


