बैंक के बीकानेर चेप्टर की मासिक बैठक में लिये गए कई निर्णय
NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। सेवा के आदान-प्रदान की मूल अवधारणा पर गठित टाइम बैंक ऑफ इंडिया (पंजीकृत ट्रस्ट) के बीकानेर चेप्टर की मासिक बैठक सोमवार को नव नियुक्त एडमिन अनुराग नागर के शास्त्री नगर निवास पर सम्पन हुई। बैठक की अध्यक्षता श्याम सुंदर सुथार ने की।
टाइम बैंक के आर के शर्मा ने बताया कि टाइम बैंक ऑफ इंडिया की मूल अवधारणा-सेवा का आदान-प्रदान, समय का सम्मान-बिना धन के व केवल सेवा से, ना सदस्यता शुल्क-ना सेवा शुल्क, एकदम फ्री, केवल कीमती समय का आदान-प्रदान है। उन्होंने बताया कि टाइम बैंक ऑफ इंडिया (पंजीकृत ट्रस्ट) एक राष्ट्रीय अभियान है जो स्वैच्छिक सेवा के लिए समय को मुद्रा मानता है।
यह बिना सरकार पर निर्भर हुराष्ट्र निर्माण का सामाजिक मॉडल है। यदि आप दूसरों की सेवा करेंगेतो आपको समय क्रेडिट मिलेगा। जब आपको जरूरत हो उसी समय आपके जमा समय का उपयोग कर सकते हैं। बैठक में देहरादून स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) के स्टूडेंट मेम्बर-इंटर्न सुश्री चार्वी गुप्ता एवं सोनिया मोदी ने अपनी इंटर्नशिप के 5 सप्ताह के अनुभव साझा किये।
अवेयरनेस ड्राइव चलाने का तय किया
उन्होंने वरिष्ठ जन भ्रमण पथ एवं अन्य पार्क में मेम्बरशिप ड्राइव, अपना घर वृद्धाश्रम के सदस्यों के साथ के अनुभव साझा किये। बैठक में टाइम बैंक ऑफ इंडिया की बीकानेर चेप्टर की गतिविधियों को विस्तारित करने अन्य समाजसेवी संस्थाओं के कार्यक्रमों में जाकर टाइम बैंक ऑफ इंडिया के उदेश्यों की जानकारी जन जन तक पहुँचाने हेतु अवेयरनेस ड्राइव चलाने का तय किया।
वक्ताओं ने बताया कि टाईम बैंक स्वयंसेवकों, सेवाभावी संगठनों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह सेवा लेने का विशेष अवसर है। सेवा का लेन-देन के लिये टाइम बैंक ऑफ इंडिया का सदस्य होना आवश्यक है। जरूरी नही है कि आप सेवा देंगे तभी सेवा ले सकते हैं। आप बिना टाईम जमा किये भी सेवा ले सकते है और उसे वापस करने की आवश्यकता भी नहीं है। अनुराग नागर आभार प्रकट किया।
बैठक में श्याम सुन्दरसुथार, प्रवीण गुप्ता, अमूल्य गुप्ता, विजय कुमार शर्मा, सुश्री चार्वी गुप्ता, अनुराग नागर, दिनेश आचार्य, डा. सुधीर मित्तल, राम स्वरुप विश्नोई, नरेन्द्र राजपुरोहित, रतन कुमार बोयल, आर के शर्मा व सुश्री सोनिया मोदी सहित अन्य उपस्थित रहे।


