Loading Now

updates

रंगोलाई रामेश्वरम महादेव मंदिर में होगा पाठात्मक भैरव महायज्ञ

Pathatmak Bhairava Mahayagya will be held in Rangolai Rameshwaram Mahadev Temple.

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) जवाहरनगर स्थित रंगोलाई रामेश्वरम महादेव मंदिर में दो दिवसीय पाठात्मक भैरव महायज्ञ रविवार 6 जुलाई से बीकानेर निवासी यज्ञाचार्य पं. राजेन्द्र किराड़ू के आचार्यत्व में शुरू होगा।

इस महायज्ञ में भैरुनाथ बाबा का तेल से रुद्राभिषेक किया जाएगा। साथ ही दो दिन 6 व 7 जुलाई को 108 ब्राह्मणों द्वारा 11 हजार भैरव पाठ होंगे। महाआरती तथा दीपदान का आयोजन भी होगा। इस आयोजन के पोस्टर का विमोचन सिद्ध नवलेश्वर मठ के अधिष्ठाता शिवसत्यनाथजी महाराज, अमरानंदजी महाराज एवं पं. राजेन्द्र किराड़ू द्वारा मंगलवार को किया गया।

महायज्ञ का आयोजन साधना केन्द्र वृंदावन धाम के तत्वावधान में होगा। इस आयोजन में भैरव बाबा साधना केन्द्र वृंदावन के अमरानंद महाराज व साधना केन्द्र वृंदावन के पीठाधीश मृत्युंजय गोस्वामी महाराज का सान्निध्य रहेगा।

Share this content:

You May Have Missed