RBSE 10वीं रिजल्ट 2025 घोषित: लड़कियों ने फिर मारी बाजी, पास प्रतिशत 93.06%
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 2025 आज जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं अब अपना परिणाम rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणामों की घोषणा की। इस साल कुल 93.06 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 94.08% और लड़कों का 93.16% रहा, यानी इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा।
रिजल्ट देखने की वेबसाइट्स:
RBSE 10वीं रिजल्ट 2025 ऐसे करें चेक:
-
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in
-
“Class 10 Result 2025” लिंक पर क्लिक करें
-
अपना रोल नंबर भरें और सबमिट करें
-
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
-
इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
12वीं कक्षा का परिणाम 22 मई को आया था:
इससे पहले 22 मई 2025 को राजस्थान बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया था।
-
आर्ट्स: 97.70%
-
साइंस: 94.43%
-
कॉमर्स: 99.07%
Editor's team of Samachar Seva for you! to get fastest and latest updates for your local area


