NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय (बीटीयू) बीकानेर का तृतीय दीक्षांत समारोह 02 जून को विश्वविद्यालय परिसर के ई ब्लॉक ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
समारोह के दौरान बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) की 3014, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बीआर्क) की 1, बैचलर ऑफ डिजाइन (बी डिजाइन) की 8, डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की (पीएचडी) की 9, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की 735, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) की 223, मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (एमटेक) की 90 सहित कुल 4080 डिग्रियों एवं 27 स्वर्ण पदकों का वितरण किया जाएगा।
बीटीयू पीआरओ विक्रम राठौड़ ने बताया कि समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के सभी सम्बद्ध महाविद्यालय अपने-अपने स्तर पर दीक्षांत समारोह आयोजित कर संबंधित विद्यार्थी की उपाधियों का वितरण करेंगे। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ किसनराव बागडे करेंगे। विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री व उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा तथा केन्द्रीय कानून मंत्री व बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल होंगे।
वासुदेव देवनानी दीक्षान्त व्याख्यान देंगे
समारोह में राज्य विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी दीक्षान्त व्याख्यान देंगे। समारोह के लिए विवि कुलपति प्रो. अखिल रंजन गर्ग एवं कुलसचिव रचना भाटिया के निर्देशन में 20 आयोजन समिति और संयोजक नियुक्त किए गए हैं।


