Loading Now

updates

“सांड कभी आवारा नहीं होता”, आचार्य राजेंद्र जोशी का महत्वपूर्ण संदेश

प्रदूषण मुक्त बीकाणा पोस्टर का विमोचन
NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। मानव चेतना जागृती प्रन्यास के मुख्य पण्डित राजेन्द्र जोशी ने कहा कि नंदी बाबा (सांड) कभी आवारा नहीं होता। नन्दी को आवारा शब्द से कलंक मुक्त करना हमारा उद्देश्य होगा। श्री जोशी शनिवार को महारजा गं‍गा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर परिसर में मानव चेतना जागृती प्रन्यास द्वारा पॉलिथिन की रोकथाम एवं प्रदूषण मुक्त शहर जन-जागरूकता अभियान के पोस्टर के विमोचन समारोह के दौरान अपने विचार रख रहे थे।

उन्होंने कहा कि बीकानेर में पॉलिथिन गौवंश को अपने आगोश में ले रहा है जिससे आये दिन असंख्य गौवंश की मौतें हो रही है साथ ही पर्यावरण के लिए भी घातक है। उल्लेखनीय है कि जागृती प्रन्यास के मुख्य पण्डित राजेन्द्र जोशी गौवंश को प्लास्टिक पॉलिथिन से मुक्त करने एवं पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में लगे हुए है। जोशी ने बीकानेर के आमजन से अपील की है कि गौवंश को बचाना है तो पॉलिथिन मुक्त बीकाणा बनना है। उन्होंने बताया है कि गौवंश खासकर नन्दी (सांड) बचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा तथा लोगों को घर घर कपड़े से तैयार थैलों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। साथ ही सभी धर्मों के मुखियाओं को इस अभियान से जोड़कर जानलेवा पॉलिथिन का बहिष्कार कर शहर को मुक्त कराने का प्रयास किया जायेगा।

जन-जागरूकता अभियान

पॅलिथिन की रोकथाम एवं प्रदूषण मुक्त शहर जन-जागरूकता अभियान के इस पोस्टर का विमोचन करते हुए महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनोज दीक्षित ने अपने जीवन और शोध की गहरी दृष्टि से सभी सदस्यों को मार्गदर्शन दिया कि कैसे इस अभियान को आचरण में लाया जाए। उन्होंंने कहा कि प्लास्टिक एवं पॉलिथिन मानव व पशुओं के जीवन का खतरा बन रहा है इसे रोकना जरूरी है। प्रो. दीक्षित ने एक बार उपयोग में लिए जाने वाले प्लास्टिक पॉलिथिन मुक्त अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए। वीणा नृत्य अकादमी की कत्थक नृत्यांगना गुरु वीणा जोशी ने पॉलिथिन के बढ़ते उपयोग पर चिन्ता जताई। वीणा जोशी ने कहा कि वह नृत्य और संगीत के माध्यम से संदेश को घर-घर तक सरलता से पहुंचने के लिए संकल्पित हैं ।

जीवन के लिए खतरा बने पॉलिथीन

सामाजिक कार्यकर्ता भूरमल सोनी ने पर्यावरण व मानव, पशु पक्षियों के जीवन के लिए खतरा बने पॉलिथीन का बहिष्कार कर प्रदूषण से बचाव करना भविष्य के लिए आवश्यक है। कमल आचार्य ने बताया कि वे शिक्षा विभाग को इस अभियान में जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। पंकज जिंदल ने बीकानेर की सभी सामाजिक संस्थाओं में इसके लिए व्यक्तिगत संपर्क करके इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा। समारोह में कमल आचार्य, नवरत्न जोशी, पंकज जिंदल, तेजस जोशी आदि मौजूद रहे।

Share this content:

Editor's team of Samachar Seva for you! to get fastest and latest updates for your local area

You May Have Missed