समारोह में 20 विभूतियों को प्रदान किये अवार्ड, 46 प्रतिभाओं को दिए गए प्रशस्ति पत्र
NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर नगर स्थापना दिवस का मुख्य समारोह अक्षय द्वितीया मंगलवार को राव बीकाजी प्रतिमा स्थल जूनागढ़ पर संपन्न हुआ। समारोह में राव बीकाजी की प्रतिमा का विधिवत पूजन वेदपाठी ब्राह्मण और राजगुरु द्वारा पूरे विधि विधान से किया गया। महाराजा राय सिंह जी ट्रस्ट के शाही बेंड की ध्वनि के साथ मुख्य समारोह शुरू हुआ।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र के विभूतियों डॉ. अनिला पुरोहित, पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, गुलाम हुसैन, पुखराज शर्मा, लक्ष्मण राघव, द्वारका प्रसाद पचीसिया, देवेंद्र सिंह गहलोत, मंजू रांकावत, डॉ. मुकेश हर्ष, जानकी नारायण श्रीमाली, विजय सिंह राठौड़, पुरुषोत्तम दावड़ा, लाजपत राय मिढा, चरण दास सागर, सुरेश कुमार भाटिया, शशांक शेखर जोशी, ऋग्वैदीय राका वेद पाठशाला, राहुल शंकर थानवी को प्रतिष्ठित अवार्ड प्रदान किए गए।
एंटीक रेडियो के संग्रहक दिनेश माथुर तथा सुनीलम पुरोहित का भी विशिष्ट सम्मान किया गया। समारोह के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले 46 व्यक्तियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने बीकानेर शहर को महानगर की तर्ज़ पर विकसित करने के लिए अपने प्रयासों की जानकारी दी।
स्थापना दिवस पर कोई नया कार्य आरंभ किया जाना चाहिए
विधायक व्यास ने आह्वान किया कि बीकानेर के लिए प्रतिवर्ष स्थापना दिवस पर कोई नया कार्य आरंभ किया जाना चाहिए अथवा उसकी घोषणा होनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह ने कहा कि अक्षय द्वितीया का यह पर्व बीकानेर के लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र दिवस है। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने कहा कि बीकानेर में दान पुण्य तथा परंपरा व रीति रिवाज को निभाने की परंपरा रही है। बीएसएफ के पूर्व आईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने चाइनीज मांझे के प्रति जागरूकता बढ़ाये जाने का आग्रह किया।
गनी बंधुओ ने राजस्थानी गीत प्रस्तुत किए
पद्मश्री अली गनी बंधुओ ने राजस्थानी गीत प्रस्तुत किए। राजेंद्र स्वर्णकार ने गीत प्रस्तुत किया। बीकानेर स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रम स्थल पर प्रसाद और पेयजल पदार्थ वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया। समारोह में राव बीकाजी संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गिरिजा शंकर शर्मा, महामंत्री विद्यासागर आचार्य, मुख्य समारोह प्रभारी नरेंद्र सिंह स्याणी, सादुल क्लब के अध्यक्ष गोविंद सिंह, डूंगर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र पुरोहित, सीताराम कच्छावा, महेश उपाध्याय, डॉ अजय जोशी, सुनीलम पुरोहित, रामसहाय हर्ष, राजाराम स्वर्णकार, उदय व्यास, प्रेम नारायण व्यास, प्रदीप भटनागर, रमेश शर्मा, दयानंद शर्मा, इरशाद अजीज, अभिषेक आचार्य, अजीज भुट्टा, डॉ. पवन दाधीच, कमल रंगा, आत्माराम भाटी, राजेन्द्र जोशी, रामलाल सोलंकी, डॉ फारूक चौहान आदि उपस्थित रहे।


